{"_id":"5c759338bdec224df422ec0c","slug":"81551209272-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा कारोबारियों द्वारा पकड़ी गईं शातिर मां-बेटी को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफा कारोबारियों द्वारा पकड़ी गईं शातिर मां-बेटी को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद में सराफा कारोबारियों को कई बार पीतल के गहने थमाकर सोने के गहनों की ठगी कर चुकीं दो शातिर मां-बेटी को मंगलवार को पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया। पूछताछ में युवती ने अपना नाम राधा पुत्री जवाहर सिंह और युवती की मां ने अपना नाम संतो देवी पत्नी जवाहर सिंह निवासी नगला महापत थाना राया बताया है।
यह युवती पूर्व में सादाबाद में 14 जनवरी 2019 को सुभाष गली स्थित पवन गौड़ की कनक ज्वैलर्स की दुकान से सोने के चार जोड़ी टॉप्स और पवन बंसल की दुकान से सोने की जंजीर ठग कर ले गई थीं, इन गहनों के बदले यह महिलाएं पीतल के गहने थमा गईं थीं। इससे पहले भी यह दोनों शातिर प्रदीप गोयल और मनोज कालू की दुकान पर भी अंगूठी और टॉप्स लेकर हजारों का चूना लगा चुकी हैं। लेकिन यह युवती व एक अन्य महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
काफी समय से सराफा कारोबारी इस युवती व महिला की तलाश में थे। सोमवार को सराफा कारोबारियों ने इन दोनों मां बेटी को सब्जी मंडी में दबोच लिया अैार पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने कारोबारियों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दोनों पर धारा 419, 420 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।