{"_id":"5c8a9959bdec2214757c4538","slug":"71552587097-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवारों ने छीना स्मार्ट फोन, दूसरा किया जेब से पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवारों ने छीना स्मार्ट फोन, दूसरा किया जेब से पार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सड़क पर टहलते समय या फिर कहीं जाते समय मोबाइल पर बात करना कभी भी भारी पड़ सकता है। आगरा चुंगी अंबेडकर पार्क के पास टहलकर घर वापस आ रहे भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप ठाकुर के हाथ से स्कूटी पर आए दो शातिरों ने उनका स्मार्ट मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।
घटना के संबंध में भाजपा नेता ने कोतवाली में तहरीर दी है। इधर, बिसावर क्षेत्र के लेखपाल दरब सिंह पुत्र सरदार सिंह का मोबाइल भी 13 मार्च को बाजार में आने के दौरान उनकी जेब से किसी ने पार कर दिया। यह मोबाइल लेखपाल को बुधवार को शासन स्तर से हाथरस में अधिकारियों द्वारा दिया गया था, जिससे आय जाति आदि प्रमाण पत्रों पर ऑनलाइन रिपोर्ट लगानी थी। लेखपाल ने इसकी सूचना अपने आरआई को भी दी। थाने में तहरीर दी गई है।