फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नशा कारोबारी की मौत का कारण अस्पष्ट, बिसरा जांच को भेजा

नशा कारोबारी की मौत का कारण अस्पष्ट, बिसरा जांच को भेजा

Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
नशा कारोबारी की मौत का कारण अस्पष्ट, बिसरा जांच को भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। नशा कारोबारी रिंकू की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में बिसरा को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा ब्लड सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि नशा कारोबारी रमन उर्फ रिंकू गुप्ता निवासी बागला कॉलेज मार्ग 15 जनवरी को अचानक से गायब हो गया था। इसे लेकर परिजनों ने कोतवाली हाथरस गेट में गुमशुदगी दर्ज कराई। 18 जनवरी की दोपहर को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू में भैरव मंदिर के निकट सरसों के खेत में एक गठरी में एक शव मिला। इसकी शिनाख्त रिंकू के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। रिंकू का बिसरा और ब्लड सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। ब्लड से हिस्टोपैथोलॉजीकल जांच होगी, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट होगा। एसएचओ हाथरस जंक्शन डीके सिसौदिया ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed