{"_id":"5c2d041bbdec2256da22ffc9","slug":"71546454043-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन लगा रहे पति पर हत्या का आरोप, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजन लगा रहे पति पर हत्या का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में हुई महिला की संदिग्ध मौत के मामले में उसके मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। इस बात को लेकर पुलिस को तहरीर भी दी गई है। इसे लेकर जांच चल रही है।
उल्लेखनीय है कि सिद्धार्थ नगर निवासी दिलशेर की पत्नी शकीला का शव मंगलवार की देरशाम को फंदे पर झूलता हुआ मिला था। इसे लेकर उसके मायके पक्ष के लोगों ने पति को उसकी मौत का जिम्मेदार बताते हुए पुलिस को तहरीर दी।
वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया, जिसमें फंदे पर झूलने से महिला की मौत की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर कैलाश बाबू ने बताया कि महिला की मौत के मामले में मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी पक्ष सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।