{"_id":"5bec660cbdec22695c1f6925","slug":"71542219276-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ को देखते हुए सिटी स्टेशन पर हुई चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीड़ को देखते हुए सिटी स्टेशन पर हुई चेकिंग
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। भले ही दिवाली के त्योहार को खत्म हुए कई दिन हो गए हैं, लेकिन ट्रेनों और बसो में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। भीड़ को देखते हुए जीआरपी प्रभारी नेत्रपाल सिंह के नेतृत्व में सिटी स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
बता दें कि हाथरस सिटी स्टेशन से लोकल ट्रेनों के अलावा कई लंबे रूट की ट्रेनें गुजरती हैं। बुधवार को कासगंज से मथुरा जाने वाली ट्रेन के कोच में पांव रखने तक के लिए जगह नहीं थी। लोग आपातकालीन खिड़की से ट्रेन के अंदर प्रवेश करते दिखे। भीड़ अधिक होने के चलते ट्रेन से उतरते समय एक शिशु के चोट भी लग गई।
कुछ यात्री भीड़ अधिक होने के चलते ट्रेन में नहीं चढ़ सके। जीआरपी के प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने हमराहों के साथ बैग व यात्रियों की तलाशी ली। खास बात यह रही टिकट चेक करने के लिए स्टेशन पर टीटी दूर दूर तक नजर नहीं आए। ट्रेन के गुजरने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।