फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   हरे पेड़ों को काटकर ले जा रहे दो दबोचे

हरे पेड़ों को काटकर ले जा रहे दो दबोचे

Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हरे पेड़ों को काटकर ले जा रहे दो दबोचे
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


चंदपा थाना क्षेत्र के गांव भगतुआ में नीम के हरे पेड़ों को काटकर ले जा रहे दो ड्राइवरों को पुलिस ने दबोच लिया है। जबकि पेड़ों को कटवाने वाले हरियाली के दुश्मन ठेकेदार पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं। पुलिस ने ड्राइवरों के विरुद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिले में वन क्षेत्रफल का प्रतिशत एक फीसदी से भी कम है। बावजूद इसके यहां हरे पेड़ों के कटान का गोरखधंधा जोरों पर है। वन विभाग और पुलिस, प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर लकड़ी माफिया हर रोज हरे पेड़ों का कटान करा रहे हैं। शुक्रवार रात को चेकिंग के दौरान चंदपा पुलिस ने कुंवरपुर बाईपास पर हरे पेड़ों से भरी दो मैक्स गाड़ियों को पकड़ा।
विज्ञापन


इन पेड़ों को हाथरस ले जाया जा रहा था, जहां इनका वजन लिए जाने के बाद इन्हें बेचा जाना था। चंदपा पुलिस ने ड्राइवर मनवीर पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भगतुआ और सुनील पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी सुसावली, मुरसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि ड्राइवरों ने हरे पेड़ कटवाने का ठेका लेने वाले ठेकेदारों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, लेकिन पुलिस ने इनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है। एसओ चंदपा रमाकांत पचौरी का कहना है कि ठेकेदारों के बारे में पता किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें भी रंगेहाथ दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed