शौचालयों निर्माण में धांधली पर फंसे पंचायत सचिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहपऊ ब्लॉक में सरकार द्वारा शौचालयों के निर्माण के लिए दी गई धनराशि का गोलमाल करने एवं उसका सही तरीके से उपयोग नहीं करने एक और ग्राम पंचायत अधिकारी मुसीबत में फंस गए हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी के आदेश पर अब एडीओ पंचायत सहपऊ ने इन ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी शौचालय निर्माण की धनराशि हड़पने के आरोप में कई पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
ग्राम पंचायत अधिकारी मुरारीलाल माहौर पर भी शौचालय निर्माण में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगे थे। डीएम द्वारा सहपऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेंदरिया, नगला सलेम,मानिकपुर एवं बहादुरपुर देवकरण में शौचालय निर्माण में मिली धांधली की शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी।
त्रिसदस्यीय टीम को सही विवरण नहीं देने एवं ठीक तरह से उनके बाउचर नहीं दिखाने पर उनके विरुद्ध डीपीआरओ शहनाज अंसारी के आदेश पर एडीओ पंचायत नाहर सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। गौरतलब है इस ग्राम पंचायत का चार्ज धाधऊ ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल एवं शौचालय निर्माण में हुए गोलमाल के आरोप में जेल में बंद पंचायत सचिव हरिकेश यादव के पास था ।
कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि एडीओ पंचायत नाहर सिंह की तहरीर पर ग्राम पंचायत अधिकारी मुरारीलाल माहौर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।