{"_id":"5c2d0411bdec22570b2fd89e","slug":"61546454033-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को मोटी कमाई के सपने दिखा कर ठगी करने वाला गिरोह शहर में सक्रिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवाओं को मोटी कमाई के सपने दिखा कर ठगी करने वाला गिरोह शहर में सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। युवाओं को मोटी कमाई के सपने दिखाने वाला गिरोह शहर में सक्रिय है। लखीमपुर के एक युवक से 22 हजार रुपये ठग लिए गए। युवक ने मन नहीं लगने पर घर जाने को कहा तो उस पर यही रहने का दबाव बनाया, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंच तो आरोपी ने रुपये लौटाते हुए सुलह कर ली।
दूसरे जिले के कई लोग शहर में नेटवर्किंग के नाम पर लोगों को मोटी कमाई का लालच देकर ठगी कर रहे हैं। विशाल निवासी लखीमपुर ने बताया कि जौनपुर निवासी युवक ने उसे यह कहकर हाथरस बुलाया कि एक ऑफिस वर्क की नौकरी है। जिस पर विशाल हाथरस आया तो उससे खाने और रहने की सिक्योरिटी के नाम 22 हजार रुपये ले लिए गए, लेकिन जब युवक का मन नहीं लगा तो उसने अपने घर जाने की बात कही।
जिस पर नेटवर्किंग का खेल खेलने वाले ने जाने नहीं दिया। इस बात से परेशान युवक बुधवार को कोतवाली हाथरस गेट पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी के साथ शहर के कुछ लोग भी थाने पहुंच गए और इस मामले में सुलह कराते हुए विशाल के 22 हजार रुपये वापस करा दिए। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि एक मामला आया था, जिसमें आरोपी ने युवक के रुपये वापस कर दिए। दोनों सुलह हो गई और फिर वे अपने अपने घर चले गए।