फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

Sun, 16 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली चंदपा के बघना रोड पर हुई किसी वाहन से युवक की मौत हो गई। परिजनों को उसकी हत्या की आशंका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

शनिवार की रात को किसी वाहन ने अमरजीत (27) निवासी चंदपा की बाइक को बघना रोड के पास टक्कर मार दी, जिससे वह वहीं पर गिरकर बेहोश हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह भेजा गया।
विज्ञापन


यहां पर आए परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर की। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी वाहन की टक्कर से मौत की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारी बात स्पष्ट होगी। उसके आधार पर विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed