{"_id":"56ec3fd44f1c1b40468b4885","slug":"60-thousand-deceived-by-false-promises-of-occult","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्र-मंत्र का झांसा देकर 60 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंत्र-मंत्र का झांसा देकर 60 हजार ठगे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सदर कोतवाली से चंद कदमाें की दूरी पर एटा के युवक से 60 हजार रुपये की ठगी हो गई। दो लोगों ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर युवक को चूना लगा दिया। युवक ने ठगी की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पीड़ित युवक लकड़ी के कारोबार के सिलसिले में हाथरस आता-जाता है।
युवक टीटू पुत्र रामवीर एटा की जवाहर लाल नेहरू कॉलोनी का रहने वाला है। वह किसी काम से यहां आया था। चिंताहरण महादेव मंदिर के पास एक ठग ने खुद को तांत्रिक बताकर उसे बातों में लगा लिया। इतनें में ही एक युवक वहां आया। तांत्रिक ने मंत्र फूंक कर उस व्यक्ति के हाथों में काली माता के दर्शन कराने की बात कही। इस पर दूसरे ठग ने कहा कि उसे दर्शन हो रहे हैं। टीटू को जब इस पर भरोसा नहीं हुआ तो तांत्रिक ने उसे भी दर्शन कराने का भरोसा दिलाया। टीटू इसके लिए तैयार हो गया। मंत्र फूंकने के बाद उसे 50 कदम चलने को कहा गया। वह जैसे ही 50 कदम दूर गया, दोनों ठग भाग निकले। पुलिस के मुताबिक आरोपी ठगों की तलाश की जा रही है।