{"_id":"5b6b2f314f1c1ba23e8b5db1","slug":"51533751089-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। स्थानीय इगलास अड्डा नई बस्ती निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के मामले में अब थाना हाथरस गेट में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उल्लेखनीय है कि उक्त किशोरी कुछ दिनों पहले अपने घर से भाग गई थी। उसके परिजनों ने उसे आगरा में पकड़ भी लिया था। जब परिजन उसे यहां लेकर आ रहे थे तो लड़के पक्ष ने यह सूचना दे दी थी कि किशोरी का अपहरण कर कुछ लोग उसे लेकर जा रहे हैं तो किशोरी को सादाबाद थाना पुलिस ने पकड़ लिया था। बाद में आगरा पुलिस उसे अपने साथ ले गई थी।अब इस मामले में यहां रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।