{"_id":"5955425a4f1c1bca518b474d","slug":"51498759770-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में चली गोली से बैंड कर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में चली गोली से बैंड कर्मी घायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर के घंटाघर इलाके में गुरुवार की देर रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली बैंड कर्मी के जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। समारोह में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। घायल अवस्था में युवक को बागला जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां खबर लिखने तक उसका उपचार चल रहा था। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन कर रही थी।
हुआ यूं कि शादी समारोह के दौरान बारात की चढ़त चल रही थी। तभी किसी ने हर्ष फायरिंग की, लेकिन किसी तरह उसका हाथ डगमगा गया और गोली पास खड़े एक बैंड कर्मी की बगल को छूते हुए निकल गई। गोली लगने से बैंड कर्मी चंदन (18 वर्ष) पुत्र अमरचंद्र निवासी गारवगढ़ी सासनी घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।