फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   5.40 lakh cash from the car in hathras

कार से 5.40 लाख की नकदी से भरा बैग पार

Tue, 20 Jun 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Tue, 20 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
5.40 lakh cash from the car in hathras
loot demo pic
कोतवाली सदर क्षेत्र में बस स्टैंड के निकट चोरों ने एक कार से 5.40 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग पार कर दिया। जिस समय यह घटना हुई, तब कार स्वामी पंक्चर होने के कारण कार का पहिया बदल रहा था। जब उसने लौटकर देखा तो कार के अंदर से नकदी से भरा बैग    गायब था। यह देखकर उसके होश उड़ गए। घटना के संबंध में    सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुभम अग्रवाल निवासी वसुंधरा कॉलोनी मुरसान गेट हाथरस अपनी आगरा रोड स्थित फॉर्माटेक ट्रेक्टर्स की एजेंसी से कार लेकर घर जा रहे थे। इस कार में 5.40 लाख रुपये से भरा एक बैग भी रखा हुआ था। आगरा रोड पर बस स्टैंड के पास उनकी कार पंक्चर हो गई। जब वह अपनी कार से स्टेपनी निकालकर पहिया बदलने लगे तो चोरों ने मौका देखकर उनकी कार में रखा बैग पार कर दिया। जब वह पहिया बदलने के बाद कार के अंदर बैठे तो नकदी से भरा बैग देखकर उनके पांव तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


उन्होंने आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी दी और वहां मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की तो सभी भौचक रह गए। घटना के बारे में उन्होंने अपने परिजन और अन्य लोगों को भी अवगत कराया। मौके पर उनके परिजन भी पहुंच गए और कोतवाली पुलिस को भी घटना से अवगत कराया गया। पुलिस ने भी आसपास के लोगों से चोरी करने वालों के बारे में पता करने के प्रयास किए, लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। ज्ञात हो कि शहर में तालाब चौराहा और बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर लुटेरे, जेबकतरे और चोरों के गैंग सक्रिय हैं। सदर कोतवाल  सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द चोरों का पता लगाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed