{"_id":"594d53bc4f1c1b5a0c8b4604","slug":"41498239932-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्स रिटर्न में फर्जीवाड़े से लगाया हजारों का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्स रिटर्न में फर्जीवाड़े से लगाया हजारों का चूना
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई के रहने वाले मनोज कुमार को मध्य प्रदेश के भिंड के रहने वाले एक शख्स ने टैक्स रिटर्न में फर्जीवाड़ा कर हजारों का चूना लगा दिया है। हैरत की बात यह है कि मनोज की शिकायत पर किसी थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज करने को तैयार नहीं। शुक्रवार को मनोज ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
मनोज का कहना है कि वह एक टेलीकॉम कंपनी के वितरक थे। साल 2012-13 में कंपनी ने उनके 69601 रुपये बतौर टीडीएस काट लिए। इनकम टैक्स रिटर्न भरने पर यह रकम उन्हें वापस मिल गई। इसी साल मध्यप्रदेश के भिंड के रहने वाले उनके ही नाम के दूसरे शख्स ने, जिसकी जन्म तिथि भी मनोज की जन्म तिथि से मेल खाती है, इनकम टैक्स रिटर्न भरा।
आरोपी के सीए ने 28 सितंबर 2012 को मीतई के मनोज के पैन नंबर के जरिए रिटर्न दाखिल कर दिया। इस रिटर्न में लाखों की आय दिखाई गई और मनोज को मिली टीडीएस की रकम को भी समायोजित कर लिया गया। इससे आयकर विभाग ने मनोज का साल 2013-14 का टीडीएस रोक दिया, जो कि हजारों में है। यही नहीं मनोज पर 94 हजार रुपये की डिमांड भी निकाली गई है।
विज्ञापन
अब मनोज को यह समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करे। एक ही नाम और जन्मतिथि के कारण आयकर विभाग के अधिकारी भी उसकी मदद नहीं कर पा रहे। चंदपा पुलिस के मुकदमा दर्ज नहीं करने पर मनोज ने अलीगढ़ के गोंडा थाने के चक्कर लगाए, क्योंकि मनोज गोंडा में ही टेलीकॉम कंपनी के वितरक थे, लेकिन गोंडा पुलिस ने भी यह मुकदमा दर्ज नहीं किया।
वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि आयकर विभाग का दफ्तर कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में है, इसलिए मनोज को वहीं शिकायत करनी चाहिए। मनोज अब कोर्ट में गुहार लगाने की बात कह रहे हैं।