फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सादाबाद में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सादाबाद में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 20 Apr 2019 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सादाबाद में आगरा रोड पर शनिवार की शाम एक कार ने आगरा रोड पर बाइक सवार राशन डीलर को रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची हाईवे की एंबुलेंस उसे इलाज के लिए आगरा ले गई, लेकिन आगरा पहुंचने से पहले ही टेढी बगिया के पास उसकी मौत हो गई। घटना में बाइक और कार भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के शव को सीएचसी पर लाया गया।

जानकारी के मुताबिक गांव गढ़ी ऊथरा थाना इरादत नगर आगरा निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र करीब 30 वर्ष की ससुराल सादाबाद क्षेत्र के गांव पुसैनी में है। देवेंद्र सिंह घर से अपनी ससुराल आ रहा था, तो इसी दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे सादाबाद में आगरा रोड पर हिंदुस्तान होटल के निकट एक बलेनो कार ने बाइक सवार देवेंद्र सिंह को रौंद दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद इतनी तेज आवाज हुई कि मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन भी बाधित हुआ।
विज्ञापन


बता ते हैं कि देवेंद्र की शादी को एक साल भी नहीं हुआ था। सीएचसी पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इधर, मौके पर कस्बा इंचार्ज सतीश चंद्र के अलावा अन्य पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। घटना के संबंध में मृतक के पिता भगवान सिंह पुत्र नत्थीलाल ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed