{"_id":"5c436b72bdec22735d3fa3ac","slug":"31547922289-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाचार्य पर निलम्बन की हुई कार्यवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाचार्य पर निलम्बन की हुई कार्यवाही
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल होने बाद प्रबंधन तंत्र ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि सात दिन पूर्व प्रधानाचार्य का सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में प्रधानाचार्य फेसबुक पर एक युवती के साथ अश्लील चेटिंग करते हुए दिखाए गए हैं। मीडिया में यह मामला उछलने के बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और कुछ ग्रामीणों ने जुलूस निकालकर प्रधानाचार्य का पुतला फूंका था। एबीवीपी ने डीएम एवं डीआईओएस के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा था।
अब डीआईओएस सुनील कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रधानाचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए पत्र जारी किया है। डीआईओएस का पत्र मिलते ही प्रबंध तंत्र ने प्रधानाचार्य पर यह कार्रवाई की है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह तत्काल वर्तमान उपप्रधानाचार्य को अपना चार्ज सौंपें, लेकिन आदेश के चार दिन बाद भी प्रधानाचार्य ने चार्ज हस्तांतरित नहीं किया है। इस सूचना पर कॉलेज के प्रबंधक अध्यापकों एवं कॉलेज अन्य सदस्यों के साथ बैठक की और उप्रधानाचार्य को कार्यवाहक प्रधानाचार्य का पदभार सौंप दिया।