{"_id":"58a5e6934f1c1b1235d87760","slug":"250-cartons-of-hair-oil-stolen-from-the-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से हेयर ऑयल के 250 कार्टन ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से हेयर ऑयल के 250 कार्टन ले गए बदमाश
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सिकंदराराऊ
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
thief
सिकंदराराऊ। कस्बा के जीटी रोड पर खडे़ ट्रक से कुछ लोग हेयर ऑयल के 250 कार्टन चोरी कर ले गए। ट्रक मालिक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली सिकंदराराऊ में दर्ज कराई है।
ट्रक मालिक अरुण कुमार निवासी गांव देवर पनाखर कोतवाली सिकंदराराऊ ने बताया कि वह एक नामी कंपनी के हेयर ऑयल के 1,655 कार्टन ट्रक में लादकर कोलकाता से दिल्ली ले जा रहा था। रात में उसने ट्रक को जीटी रोड पर पेट्र्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया और सो गया।
उसका चचेरा भाई उदय इस ट्रक पर चालक के रूप में था। अरुण के मुताबिक सुबह जब उदय की आंख खुली तो उसने देखा कि कुछ लोग कैंटर में कार्टन लाद रहे हैं। उसने जैसे ही शोर मचाया, वैसे ही यह लोग कैंटर को स्टार्ट करके वहां से निकल गए। कैंटर के जाने के बाद जब उन्होंने ट्रक में लदे माल की गिनती कराई तो उसमें ढाई सौ कार्टन कम निकले।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी क्षेत्र के गांव जिमिसपुर में एक ट्रक से प्लास्टिक दाना की बोरियां चोरी हो गई थीं, जोकि बुलंदशहर जिले के सिकंद्राबाद में बरामद की गई हैं।