फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   22 accused in criminal cases arrested

22 मुकदमों में वांछित अपराधी गिरफ्तार

Tue, 13 Nov 2018 12:00 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)। Updated Tue, 13 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
22 accused in criminal cases arrested
वांछित पुलिस हिरासत में। - फोटो : Amar Ujala
फिरोजाबाद के चार थाना क्षेत्र में हत्या ,लूट, रंगदारी, चौथ वसूली, मादक पदार्थ का व्यापार जैसे 20 मुकदमों और हाथरस जिले के कस्बा सहपऊ में 2 मुकदमे में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इसके पास से तमंचा, कारतूस और सौ ग्राम गाजा बरामद किया है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर किस्म का अपराधी खेरिया गांव से जलेसर रोड जाने वाली रोड पर पैदल जा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने अपने साथ एसआई मोहित राणा, एसआई अनिल यादव, एचओ सूरज कुमार, सिपाही भागवल सिंह एवं सिपाही अंकित कसाना को लेकर बताए गए स्थान की ओर चल दिए। अपराधी ने जैसे ही पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते देखा, वह भाग निकला।
विज्ञापन


सिपाहियों ने उसे तेज दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी की दौरान उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा दो कारतूस एवं एक किलो सौ ग्राम गाजा बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शिवशंकर उर्फ भोला पुत्र जरमन सिंह निवासी मुईउद्दीनपुर थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब फिरोजाबाद के थाना नारखी से उसके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि आरोपी पर थाना नारखी क्षेत्र में लूट, हत्या, रंगदारी एनडीपीएस एक्ट, नकली नोट चलाने का धंधा के 17 मुकदमे दर्ज हैं, इसी प्रकार थाना रामगढ़, थाना मक्खनपुर एवं थाना लाइनपार में भी एक-एक मुकदमा दर्ज है । इसी क्रम में सहपऊ थाने में भी इसके विरुद्घ दो मुकदमे दर्ज हैं।


गहन पूछताछ के बाद आरोपी ने खुलासा किया कि वह कुछ दिन पूर्व आगरा जिले के थाना खंदौली के एक गांव में एक रिश्तेदारी में रह रहा था। अभी थोड़े दिन पहले ही क्षेत्र के गांव सल्हैपुर चंदवारा में अपने एक रिश्तेदार के यहां पर निवास कर रहा था। इस मामले की जांच कर रहे एसआई मोहर सिंह ने बताया कि उक्त अपराधी ने कुछ दिन पूर्व ही इसके ही गांव के निवासी रामू यादव से चौथ वसूली के लिए दबाव बनाया था। कोर्ट पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed