फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   नशीला पदार्थ खिलाकर नाले में फें का, 22 हजार लूटे

नशीला पदार्थ खिलाकर नाले में फें का, 22 हजार लूटे

Sat, 24 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिलाकर नाले में फें का, 22 हजार लूटे
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


फीरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र के मूल निवासी बसंतलाल और उनकी पत्नी मीरा ने अपने एक दूर के रिश्तेदार पर संगीन आरोप लगाए हैं। दंपति की मानें तो रिश्तेदार ने उन्हें कम कीमत पर सब्जी बेचने के लिए ढकेल दिलवाने के लिए हाथरस बुलाया और फिर हैवानियत की हद पार कर दी। आरोपी ने दंपति को चाय में नशीला पदार्थ देने के बाद महिला के पर्स में रखे कुछ जेवरात और 22 हजार रुपये लूट लिए।

यही नहीं बसंतलाल को नशे की हालत में हाथ पैर बांधकर दो साथियों और एक ई-रिक्शा के जरिए जलेसर रोड तक पहुंचाया और फिर गंदे नाले में फेंक दिया। किसी तरह बचे दंपति ने शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया है। इस मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है। देर शाम तक पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन


बसंतलाल के मुताबिक पिछले कई सालों से उनका परिवार जलेसर में रह रहा है। वह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव केशोपुर में एक भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते हैं। मजदूरी कर उन्होंने 22 हजार रुपये जोड़ लिए थे। सीजन ऑफ होने के कारण इस दशहरे पर भट्ठा कुछ महीने के लिए बंद हो गया। बसंतलाल ने खाली दिनों में रोजी-रोटी जुटाने के लिए जलेसर में सब्जी की ढकेल लगाने का मन बनाया। उनकी बहन के गिजरौली निवासी ननदोई ने कम कीमत पर ढकेल दिलाने की बात कहकर दंपति को अपने यहां बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 जून को दंपति यहां आए और इसी रात को आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। बसंतलाल का कहना है कि नाले में फेंके जाने के बाद उन्होंने किनारे खड़ी घास को पकड़ लिया और किसी तरह वह नाले से बाहर निकले। उनकी पत्नी भी होश आने पर आरोपी के यहां से बच निकली। बसंतलाल ने कहा कि आरोपी उनकी पत्नी के साथ भी कोई वारदात कर सकता था। वारदात के बाद सकते में आए दंपति 22 जून को जलेसर लौट गए और शुक्रवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। वहीं कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आरोपी के विरुद्ध कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed