फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ब्यूटीपार्लर संचालिका को उसके पति ने ही मारी थी गोली

ब्यूटीपार्लर संचालिका को उसके पति ने ही मारी थी गोली

Tue, 30 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ब्यूटीपार्लर संचालिका को उसके पति ने ही मारी थी  गोली
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा सादाबाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका को उसके पति ने ही गोली मारकर घायल किया था। इसमें उसके पति ने अपने दो साथियों को भी शामिल किया था। पुलिस का कहना है कि हमलावर पति का कहना था कि पत्नी उसे ज्यादा महत्व नहीं देती थी और उसे उसके चरित्र पर भी शक था। पति यह भी नहीं चाहता था कि उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर चलाए।

उल्लेखनीय है कि सोनम ब्यूटी पार्लर डाकखाना गली सादाबाद की संचालिका रानी उर्फ सोनम पुत्री बाबू खां निवासी अनोडे वाली गली सादाबाद को दो दिन पहले कुछ लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। उसे उपचार के लिए आगरा भेजा गया था। उस समय इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। अब पुलिस ने उसके पति नदीम को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन


इस बारे में एसपी ऑफिस में जानकारी देते हुए एसपी जयप्रकाश ने बताया कि नदीम पुत्र यामीन निवासी इगलास अड्डा पत्थर वाली रोड मधूगढ़ी पार्लर में आया और दुपट्टे से रानी का गला दबाने का प्रयास किया, जब वह चिल्लाई तब उसने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। गोली रानी की हथेली के पास से होती हुई कंधे के पास लगी। उन्होेंने बताया कि नदीम से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने घटना में अपने दो साथियों यासीन पुत्र इलियास व शाहिद पुत्र अकबर अली का साथ होना भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसके पास से 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया कि रानी से नदीम ने फरवरी 2018 में कोर्ट मैरिज की थी। उसके बाद उसने ब्यूटीपार्लर की दुकान भी खोल ली थी। नदीम को उसका ब्यूटी पार्लर की दुकान खोलना पसंद नहीं था। यही नहीं वह रानी पर शक भी करता था। इसकी वजह यह भी थी कि रानी उसे तवज्जो नहीं देती थी। इसी बात पर उसने गुस्से में आकर अपने साथी यासीन निवासी यादव कॉलोनी इगलास अड्डा और शाहिद निवासी इगलास अड्डा पत्थर वाली रोड के साथ मिलकर रानी पर जानलेवा हमला किया। खुलासे के वक्त एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सादाबाद इंस्पेक्टर व उनकी टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed