फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   2.97 lakh rs looted

हथियारों के बल पर लूटे 2.97 लाख

Thu, 24 Dec 2015 11:39 PM IST
hathras
hathras Updated Thu, 24 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। हाथरस मार्ग पर बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने कार के शीशे पर पत्थर मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने कार रुकते ही हथियारों के बल पर हसायन के गांव नगला वीरसहाय निवासी युवक से 2.97 लाख रुपये लूट लिए। बाद में पीड़ित के जानकारी देने पर हसायन और सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

नगला वीरसहाय निवासी युवक विनीत कौशिक अलीगढ़ से टाटा सूमो गाड़ी से अकेला वापस लौट रहा था। रात करीब 8 बजे हाथरस मार्ग पर गांव नगला बिहारी के पास गाड़ी के शीशे पर पत्थर मारे गये। पत्थरों से गाड़ी के आगे के शीशे चटक गये। विनीत ने जैसे ही गाड़ी रोक कर माजरा जानना चाहा बाइक पर सवार चार युवक आये तथा उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद विनीत की जेबों में रखे दो लाख सत्तावन हजार रुपये लूट लिये। लूट के पश्चात बदमाश गाड़ी की चाबी मोबाइल ले गये। पीड़ित ने किसी तरह घर पर संपर्क किया। सूचना पर रात्रि में ही हसायन तथा सिकंदराराऊ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई तथा मामले की छानबीन की। बताया गया कि विनीत नई गाड़ी खरीदने अलीगढ़ गया था। गाड़ी न मिलने के कारण रुपये लेकर वापस लौट रहा था। कोतवाल विनोद कुमार यादव ने मामला संदिग्ध बताते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed