{"_id":"5c3f7622bdec22737f731f80","slug":"191547662882-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोपियों पिता-पुत्र को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के आरोपियों पिता-पुत्र को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मृतका की सास को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
गौरतलब है कि क्षेत्र के गांव नगला बेनी में 23 अगस्त 2018 को एक महिला की संदिग्ध हालत में जलकर मौत हो गई थी। मृतका के पिता भगवान सिंह पुत्र उल्फत सिंह निवासी चूहरपुर थाना बरहन जिला आगरा ने कोतवाली में तहरीर देकर मृतका के सुसरालीजनों पर उसकी पुत्री को दहेज की खातिर जलाकर मारने का आरोप लगाया था।
पीड़ित ने पुत्री के ससुर चंद्रपाल, सास अनोखी देवी, पति संजय यादव, देवर अजय एवं मानू, ननद रचना और चचिया ससुर राजवीर के पुत्र केशव के नामजद तहरीर कोतवाली में दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के दूसरे दिन इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मुकदमे की विवेचना सीओ सादाबाद योगेश कुमार ने की थी।
सीओ ने सभी आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। अब पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर, पुलिस ने क्षेत्र के गांव खोंडा निवासी भूपेंद्र पुत्र भप्पे एवं मनोज पुत्र दिगंबर सिंह को शराब पीकर हंगामा और आपस में मारपीट करने पर शांति भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया है।