{"_id":"5c5f1dcabdec220c1b13fd1a","slug":"181549737418-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, नहीं की कार्रवाई, चर्चाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाने की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस, नहीं की कार्रवाई, चर्चाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
राया रोड स्थित एक प्रशिक्षण केंद्र पर फर्नीचर का कार्य कर रहे लोगों और प्रशिक्षण केंद्र संचालक में विवाद हो गया। विवाद के बाद फर्नीचर का कार्य कर रहे युवक ने 100 नंबर पर बंधक बनाने की सूचना दे दी, लेकिन सूचना देने के बाद युवक ने मोबाइल को बंद कर लिया। पुलिस द्वारापूछताछ के बाद बंधक बनाए जाने की सूचना झूठी निकली।
इस मामले में केंद्र संचालक धीरेंद्र ने बताया कि वह मजदूरों से बातचीत कर केंद्र का ताला लगाकर, उसकी चाबी मकान मालिक के लड़के को देकर जो कि भवन के एक हिस्से में रह रहा था, उसे देकर गया था। बाद में फर्नीचर का काम कर रहे आमिर पुत्र रिहान ने शुक्रवार की रात करीब 10 बजे 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी कि उसे व उसके साथियों को बंधक बना लिया है।
सूचना देने के बाद आमिर ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची सादाबाद की पीआरवी ने सूचना देने वाले आमिर की काफी तलाश की, बताते हैं कि इसी दौरान युवक की तलाश में वहां चंदपा की पीआरवी भी पहुंच गई। पीआरवी ने मोबाइल नंबर की लोकेशन को टे्रस कराया और वहां से आमिर सहित चारों मजदूरों को थाने ले आई। लेकिन चर्चा है कि पुलिस ने आमिर द्वारा दी गई अपहरण और बंधक बनाए जाने की झूठी सूचना देने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की। कस्बा इंचार्ज सतीशचंद्र यादव ने बताया कि चूंकि दोनो ंपक्षों में समझौता हो गया है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।