फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   भरी पंचायत में कराया तलाक और फिर कर दिया शादी के इंकार

भरी पंचायत में कराया तलाक और फिर कर दिया शादी के इंकार

Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
भरी पंचायत में कराया तलाक और फिर कर दिया शादी के इंकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। एक युवक ने झूठा झांसा देकर पहले तो भरी पंचायत में युवती का उसके पति से तलाक करा दिया और उसके बाद काफी दिन तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस पर यह युवती गर्भवती भी हो गई तो यह युवक शादी करने से पीछे हट गया। इस युवती का आरोप है कि अब यह युवक व उसके परिजन उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। यह युवक उससे एक लाख रुपये भी हड़प चुका है।

मुरसान क्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 31 जनवरी 2012 में उसकी शादी हुई थी। उसके बाद ससुरालीजनों ने अनबन के बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी तो वहां उसके एक युवक ने शादी करने का झांसा दिया। इस युवक ने 2017 में भरी पंचायत में उसका तलाक करा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान यह युवक उसका शारीरिक शोषण करता रहा और उससे यह वादा करता रहा कि वह उससे शादी कर लेगा। ऐसे में वह गर्भवती भी हो गई। इस युवती का कहना है कि अब यह युवक उससे शादी नहीं कर रहा। यही नहीं तलाक के एवज में उसे दो लाख रुपये मिले थे। उनमें से एक लाख रुपये हजम कर गया है। इस युवती ने आस मोहम्मद सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed