{"_id":"5c436b6cbdec2273606038b9","slug":"181547922284-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, चली गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद, चली गोली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा महौ के निकट एक गांव में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई। इससे एक युवक घायल हो गया। उसे लोग निजी डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए। पुलिस ने इसे लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है।
शुक्रवार को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौ इलाके के एक गांव में बरात आई थी। यहां पर लड़की पक्ष ने डीजे भी लगवाया। रात को डीजे पर डांस करने की बात को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस बीच नशे में धुत एक युवक ने गोली चला दी। यह गोली एक युवक के लग गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।
मामला आपस का होने के कारण किसी ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। घायल युवक को भी सरकार अस्पताल ले जाने के बजाय लोग एक निजी अस्पताल में ले गए। हाथरस जंक्शन एसएचओ डीके सिसौदिया ने बताया कि इस संबंध में कहीं से भी कोई सूचना नहीं मिली है और न हीं किसी ने थाने में आकर इस संबंध में कुछ भी लिखकर दिया है।