{"_id":"596fa21c4f1c1b02688b457b","slug":"181500488220-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय ने चतुरा को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायालय ने चतुरा को भेजा जेल
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने एक किलो नशीले पाउडर के साथ पकड़े गए सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।
इसके बाद चतुर्भज गुप्ता उर्फ चतुरा के अधिवक्ता अजय भारद्वाज ने जिला न्यायालय में एक आवेदन प्रस्तुत किया। इसमें उन्होंने मांग की कि पुलिस अधिकारी उसकी हत्या करा सकते हैं। लिहाजा चतुर्भुज गुप्ता को प्राइवेट वाहन से नहीं भेजा जाए।
सरकारी वाहन से उसे अन्य कैदियों के बीच में बैठाकर सुरक्षित जेल तक पहुंचाया जाए। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य आवेदन पत्र में कहा कि चतुर्भुज गुप्ता को जिस नशीले पाउडर के साथ पकड़े जाने का दावा किया गया है, उसका दूसरा नमूना उनकी मौजूदगी में शेष बचे स्मैक पाउडर से भरवाकर प्रयोगशाला में परीक्षण कराए जाने के लिए भेजा जाए।
विज्ञापन
न्यायालय ने आरोपी के अधिवक्ता को सुनने के बाद शासकीय अधिवक्ता वतन सिंह को भी सुना, जिसके बाद चतुरा को अन्य कैदियों के साथ सरकारी वाहन में अन्य कैदियों के बीच में बिठाकर जेल पहुंचाने के आदेश दिए।