फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   स्कूल में शराब पीने से रोकने पर तमंचा ताना, हंगामा

स्कूल में शराब पीने से रोकने पर तमंचा ताना, हंगामा

Tue, 18 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में शराब पीने से रोकने पर तमंचा ताना, हंगामा
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो, हसायन।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला किला खेड़ा के एक स्कूल में सोमवार को दबंगों ने जमकर आतंक मचाया। यह दबंग प्राथमिक विद्यालय के अंदर घुसकर नल पर बैठकर शराब पी रहे थे। बच्चों ने जब इनसे मना किया तो इन्होंने पहले बच्चों को डरा-धमकाकर भगा दिया। बच्चों की शिकायत पर जब हेडमास्टर जितेंद्र कुमार सिंह और सहायक अध्यापक हरिओम कुमार ने इनका विरोध किया। आरोप है कि इन लोगों ने शिक्षकों को तमंचा दिखाकर यह कहकर धमकाया कि उन पर गैंगेस्टर लगा हुआ है। इस घटना से शिक्षक और स्कूल के बच्चे दहशत में हैं।


शिक्षकों की मानें तो आरोपी इसके बावजूद नल पर बैठकर ही शराब पीने पर अड़ गए। उनकी शिक्षकों से कहासुनी होने लगी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। इस बीच पास ही ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर चल ग्राम पंचायतों के सभापतियों का क्षमता विकास प्रशिक्षण चल रहा था। वहां मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों ने हंगामा देखा तो उन्होंने भी आरोपियों को भगाने का प्रयास किया मगर वह वहीं डटे रहकर शराब पीते रहे।

विज्ञापन


इस दौरान हेडमास्टर जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा घटना की जानकारी यूपी 100 की टीम को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियो की काफी तलाश की, लेकिन आरोपी शिक्षकों को धमकी देते हुए वहां से चले गए। हालांकि हसायन एसओ प्रवीण कुमार का कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलेगी तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed