फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   इंस्पेक्टर की पत्नी के अकाउंट से पार किए 1.20 लाख

इंस्पेक्टर की पत्नी के अकाउंट से पार किए 1.20 लाख

Wed, 13 Mar 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर की पत्नी के अकाउंट से पार किए 1.20 लाख
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के मुंशी गजाधर सिंह मार्ग निवासी पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी के बैंक अकाउंट से किसी ने 1.20 लाख रुपये निकाल। इंस्पेक्टर के भाई ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अजय पाण्डेय पुत्र जीपी पाण्डेय ने बताया कि उनके भाई प्रदीप कुमार पाण्डेय आगरा में पुलिस इंस्पेक्टर हैं। भाभी सरिता ने सात जनवरी को एटीएम के माध्यम से 20 हजार रुपये निकाले और फिर से 10 हजार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन एटीएम की लिमिट 20 हजार रुपये होने के कारण 10 हजार रुपये नहीं निकले। नौ जनवरी की सुबह साढ़े छह बजे से सात बजे के बीच उनके एसबीआई के बैंक अकाउंट से 1.20 लाख रुपये किसी ने निकाल लिए। इस बात की जानकारी मोबाइल फोन पर आए एसएमएस से हुई।
विज्ञापन


जानकारी होते ही एटीम कार्ड को ब्लॉक कराया गया। 40 हजार रुपये एटीएम से और 80 हजार रुपये ई-बैंकिंग द्वारा दूसरे बैंक एकाउंट में ट्रांसफर किए गए। जबकि उक्त एकाउंट नंबर पर ई-बैंकिंग की सुविधा चालू ही नहीं कराई गई है। आरोप है कि इस पूरे कांड में बैंक के अकाउंटेंट व एसबीआई की टेक्निकल टीम की साजिश है। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अजय पाण्डेय ने आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में जांच शुरु करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed