{"_id":"5c169360bdec2255d21c09e5","slug":"171544983392-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन से अधिक घरों में पकड़ी बिजली चोरी, खलबली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दर्जन से अधिक घरों में पकड़ी बिजली चोरी, खलबली
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। बिजली चोरी को लेकर विद्युत वितरण निगम के अफसर सतर्क हो गए हैं। शनिवार की सुबह शहर से सटे दयानतपुर में चेकिंग की गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इससे बिजली चोरों में खलबली मची रही।
बता दें कि शाम होते ही शहर के तमाम इलाकों में लोग कटिया डाल लेते हैं। भोर में उन कटिया को उतार लेते हैं। इस बात का पता बिजली टीमों को चल गया है, इसलिए बिजली टीम सुबह चेकिंग कर रही हैं। शनिवार को अधिशासी अभियंता आदित्य पांडेय के निर्देश पर एसडीओ एसएन पांडेय के नेतृत्व में दयानतपुर में चेकिंग की गई।
एक दर्जन से अधिक घरों में मीटर से अलग कटिया पाई गई। टीम द्वारा इन बिजली चोरों के खिलाफ थाना हाथरस गेट में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चेकिंग टीम में जेई सतेंद्र यादव, रामकुमार, रमेश चंद्र, कन्हैया लाल, प्रेम सिंह आदि थे।