फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दुर्घटना में घायल अस्पताल से रहस्यमय ढंग से गायब, परिजन परेशान

दुर्घटना में घायल अस्पताल से रहस्यमय ढंग से गायब, परिजन परेशान

Wed, 25 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल अस्पताल से रहस्यमय ढंग से गायब, परिजन परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में घायल एक ग्रामीण जिला अस्पताल से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। परिजनों ने उसे काफी खोजा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। देर शाम तक परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव नगला रानी निवासी कुंवर पाल का हसायन क्षेत्र में सूसामई के निकट सोमवार को एक्सीडेंट हो गया था। पुलिस उसे बागला जिला अस्पताल में लेकर आई और वहां भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


इधर, सूचना जब उसके परिजनों को मिली तो पत्नी व अन्य लोग उसे देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। कुंवरपाल वहां नहीं था। इसकी जानकारी परिजनों ने जिला अस्पताल के सीएमएस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस ने भी इस बाबत स्वास्थ्य कर्मियों से पूछा लेकिन घायल की जानकारी नहीं मिली। जानकारी मिलने पर वह होमगार्ड भी जिला अस्पताल पहुंच गया, जिसने उसे भर्ती कराया था। देर शाम तक काफी तलाशे जाने के बाद भी कुंवरपाल का कोई पता नही चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed