{"_id":"596122af4f1c1bcc478b461f","slug":"171499538095-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसायन, सलेमपुर के अलावा हाथरस में दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हसायन, सलेमपुर के अलावा हाथरस में दी दबिश
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हसायन/हाथरस।
राजस्थान पुलिस ने शनिवार को जिलेभर में कई जगह दबिश दी। पुलिस ने हसायन से एक सराफा कारोबारी को चोरी का सोना खरीदने के आरोप में हिरासत में ले लिया और उन्हें अपने साथ ले गई। राजस्थान पुलिस की कार्रवाई से शहर के सराफा कारोबारियों में भी खलबली मची रही।
राजस्थान के अजमेर जिले के गियावर थाना पुलिस ने शनिवार को हसायन, सलेमपुर के अलावा हाथरस में दबिश दी। अजमेर में बीते दिनों लाखों के जेवरात चोरी होने के मामले में जांच में जुटी पुलिस को जेवरातों को हसायन और हाथरस में सराफों को सस्ते दामों पर बेचे जाने के सुराग मिले हैं। पुलिस को पता चला कि चोरी करने वाले गिरोह के सरगना का बहनाई हसायन में रहता है और उसने अपने बहनोई के माध्यम से हसायन में चोरी के गहने बिकवाए।
चूंकि आरेापी हाथरस में भी चोरी का माल गलाता रहा है, इसलिए हाथरस के कारोबारी भी राजस्थान पुलिस के रडार पर रहे। हसायन में पुलिस की दबिश की भनक लगने पर तमाम लोग घरों से गायब हो गए, जिनके चोरी का सोना खरीदने की जानकारी राजस्थान पुलिस को थी, फिर भी पुलिस हाथ लगे एक सराफा कारोबारी को अपने साथ ले गई। हसायन के बाद पुलिस ने हाथरस में भी छानबीन की। यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान पुलिस ने इस तरह दबिश दी हो। इससे पहले मध्य प्रदेश पुलिस भी दबिश देकर सराफों को गिरफ्तार कर ले जा चुकी है।