फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   युवती को प्यार के जाल में फंसाने वाला जयपुर का युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

युवती को प्यार के जाल में फंसाने वाला जयपुर का युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

Wed, 22 May 2019 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
युवती को प्यार के जाल में फंसाने वाला जयपुर का युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

युवती को प्यार के जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन करा शादी रचाने का प्रयास करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर युवती के सामने धर्म परिवर्तन का प्रस्ताव रखने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक युवती पिछले दिनों परिवार के सदस्यों से बाजार जाने की कह कर जयपुर अपने प्रेमी के पास चली गई थी। दोनों के बीच फोन पर चेट करते-करते नजदीकी बढ़ी थी। जयपुर पहुंचने पर युवक ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया और फिर उसके सामने धर्म परिवर्तन के बाद शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे युवती ने नहीं माना।
विज्ञापन


इधर, परिवार द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, जिसके बाद पुलिस युवती की तलाश करते-करते जयपुर पहुंच गई और रविवार की रात को युवती व युवक को पकड़ कर हाथरस ले आई। यहां पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके बाद आरोपी शकील पुत्र अब्दुल मजीद निवासी शास्त्रीपुरम जयपुर को पुलिस ने जेल भेज दिया। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि आरोपी को डॉक्टरी परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया है। युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed