फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   चेन स्नेचिंग कर भाग रहे बदमाश को दबोचा, जमकर धुनाई

चेन स्नेचिंग कर भाग रहे बदमाश को दबोचा, जमकर धुनाई

Tue, 21 May 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग कर भाग रहे बदमाश को दबोचा, जमकर धुनाई
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट के नगर पालिका के पीछे रेलवे लाइन पर महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन छीनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पब्लिक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।


आगरा के सीतानगर निवासी चांदनी पत्नी रवि शहर के मोहल्ला श्रीनगर अपने मायके आई हुई थी। रविवार को वह अपने मायके के लोगों के साथ किसी की शादी का रिश्ता तय करने के लिए कासगंज गई थी। रात को करीब सवा दस बजे सब लोग ट्रेन से सिटी स्टेशन उतरे। चांदनी अपनी मां के साथ थोड़ा आगे आ गई, उसके पीछे भाई, पिता व अन्य लोग थे। जैसे ही चांदनी रेलवे लाइन की ओर खुलने वाले नगरपालिका के पीछे वाले गेट की ओर आई तो तभी पीछे से दौड़ कर आया एक बदमाश उसके गले से चेन तोड़कर बाउंड्री फलांग कर तालाब चौराहा की ओर भागने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच चांदनी के पिता व भाई उसका पीछा करने लगे। इतने में आगे से आ रहे कुछ लोगों ने भागते हुए बदमाश को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। लोगों की भारी भीड़ मौके पर लग गई। इतने में ही पुलिस वहां पर आ गई और आरोपी को पकड़ कर अपने साथ कोतवाली ले गई। यहां पर पूछताछ में आरोपी ने खुद को बाला पट्टी का रहने वाला बताया है। यहां आरोपी के परिजन भी आ गए, जोकि महिला को उसकी चैन वापस करने के बदले कार्रवाई न कराने की बात के लिए मनाने में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल जीआरपी का है, लेकिन फिर भी अगर महिला आरोपी के खिलाफ तहरीर देती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रवेश राणा, एसएचओ कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed