फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   युवाओं को चाहिये रिवाल्वर पिस्टल लाईसेंस।

युवाओं को चाहिये रिवाल्वर पिस्टल लाईसेंस।

Thu, 10 Jan 2019 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को चाहिये रिवाल्वर पिस्टल लाईसेंस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


सिकंदराराऊ। सरकार ने जब से शस्त्र लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया से रोक हटाई है, तब से रिवाल्वर, पिस्टल और रायफल के लाइसेंस लेने वालों ने अब तक 500 से ज्यादा फॉर्म भर दिए हैं। कोतवाली पर रिपोर्ट लगवाने के लिए भीड़ लग रही है। महज फाइल को पूरा कराने के लिए लोग मंत्री तक की सिफारिशें लगवा रहे हैं।

बता दें कि शस्त्र लाइसेंस पर काफी समय से रोक लगी हुई थी। कुछ माह पूर्व शासन से शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक हटा ली गई है। रोक हटते ही लोगों में शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन करने की होड़ लग गई है। जिला पुलिस और प्रशासन ने शासन के निर्देश के अनुसार लाइसेंस बनाने की नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई प्रक्रिया काफी जटिल है। कोतवाली क्षेत्र काफी बड़ा है, इसलिए आवेदकों की संख्या 500 से ज्यादा हो गई है। युवाओं में शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए काफी क्रेज दिख रहा है।
विज्ञापन


इधर, जिला स्तरीय अधिकारी भी इतने आवेदनों को लेकर संशय में हैं। प्रक्रिया पूर्ण हो भी जाती है तो क्या इतने लाइसेंस जारी हो पाएंगे। लाइसेंस प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए लोग मंत्री तक से सिफारिशें करवा रहे हैं। इधर, लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण सांसद और विधायकों के पास भी लाइसेंस के लिए सिफारिशें लगवाने वालों की लाइन लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ताधारी भाजपा संगठन के नेताओं का भी लाइसेंस बनवाने के लिए अधिकारियों पर दबाव बन रहा है। कोतवाल मनोज कुुमार शर्मा ने बताया कि सुबह से लेकर शाम तक कोतवाली पर लाइसेंस के आवेदन में जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed