फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   स्कॉर्पियो चालक से चार हजार रूपये और सोने की अंगूठी छीनी

स्कॉर्पियो चालक से चार हजार रूपये और सोने की अंगूठी छीनी

Sun, 10 Mar 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
स्कॉर्पियो चालक से चार हजार रूपये और सोने की अंगूठी छीनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


बारात का भाड़ा लेकर लौट रहे स्कॉर्पियो सवार युवक से दो लोगों ने मारपीट कर भाड़े के चार हजार रूपये और सोने की अंगूठी छीन ली और भाग गए। इन लोगों ने युवक को जान से मारने की भी धमकी दी। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।

गांव बरौस निवासी अरमान पुत्र राजमोहम्मद ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि 9 मार्च को शाम करीब चार बजे वह गांव से बाजीबुर्ज के लिए बारात का भाड़ा लेकर जा रहा था, इसी दौरान गांव के दो लोगों ने चकलेश्वर कोल्ड स्टोर से 200 मीटर दूर सादाबाद की तरफ बाइक से उसकी स्कार्पियो गाड़ी को रुकवा लिया और गाली गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मारने पीटने लगे। इन लोगों ने मेरी जेब से भाड़े के चार हजार रूपये, हाथ से सोने की अंगूठी जबरदस्ती छीनकर ले गए। यह लोग जाते समय जान से मारने की धमकी दे गए। तहरीर में कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed