{"_id":"5bfc4373bdec22418454f920","slug":"151543258995-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी को छोड़ एम्बुलेंस से कूद कर भागा नशेड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी को छोड़ एम्बुलेंस से कूद कर भागा नशेड़ी
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड पर बाइक फिसलने से दो नशेड़ी घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां पर पुलिस को आते देख एक नशेड़ी एंबुलेंस से कूदकर भाग गया। एक को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
सोमवार की दोपहर को सिकंदराराऊ रोड पर एआरटीओ ऑफिस के पास बजे ब्रेकर पर एक बाइक फिसली। उस पर सवार एक युवक और एक किशोर घायल हो गए। लोगों ने फोन कर 108 एंबुलेंस को मौके पर बुला लिया। यहां पर 100 डायल पुलिस भी आ गई। एंबुलेंस के पीछे-पीछे पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई।
यह देखकर नशेड़ी युवक एंबुलेंस के साइड वाले शीशे से कूदकर भाग गया। एक होमगार्ड ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इधर किशोर को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उसका नाम, पता मालूम नहीं होने के कारण उसे पुलिस कर्मी की देखरेख में अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया।