{"_id":"5bca21e0bdec22174b2c23ee","slug":"151539973600-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के चलते भाजपाइयों के चेहरे पर उड़ी रही हवाइयां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग के चलते भाजपाइयों के चेहरे पर उड़ी रही हवाइयां
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। आरएसएस के कार्यक्रम में हुई हर्ष फाय रिंग की घटना के बाद जहां घटना के समय मौजूद भाजपाइयों के चेहरे पर हवाइयां उड़ी रही तो मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक खेमे में हलचल रही। सूत्रों की मानें तो आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी इस मामले को लेकर जानकारी करते रहे और ऊपर तक फीडबैक देते रहे।
जिस समय आरएसएस के कार्यक्रम में बागला इंटर कॉलेज में घटना हुई, उस समय वहां आरएसएस के काफी पदाधिकारी और भाजपाई मौजूद थे। घटना के चलते भाजपाइयों के चेहरे पर हवाइयां उड़ी रही। काफी देर तक भाजपा के वरिष्ट पदाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते रहे। यही नहीं आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी भी यही कहते रहे कि वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।
मुकदमा कायम होने के बाद विधायक खेमे में हलचल मच गई। ऊपर से फोन आने शुरू हो गए। काफी लोग प्रकरण की जानकारी करने में लगे रहे। आरएएस से स्थानीय पदाधिकारी खुद पूछताछ करने लगे। पूरा घटनाक्रम जान लेने के बाद संघ के कुछ पदाधिकारियों ने आला पदाधिकारियों को इससे अवगत कराया। देर रात तक इस घटनाक्रम का भाजपा और संघ दोनों के वरिष्ठ पदाधिकारी फीडबैक लेते रहे।