फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   भाजपा सभासद पर हमले के मामले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज

भाजपा सभासद पर हमले के मामले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 13 Oct 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सभासद पर हमले के मामले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के नगला अलगर्जी में गंगानगर विष्णुपुरी निवासी सभासद पर हुए हमले के मामले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की देर रात को भाजपा सभासद नारायन लाल निवासी गंगानगर विष्णुपुरी नगला अलगर्जी होते हुए अपने घर जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर नगला अलगर्जी रोड पर खड़ा था। ट्रैक्टर हटाने को लेकर भाजपा सभासद का इन लोगों से विवाद हो गया।
विज्ञापन


इसमें आरोपियों ने सभासद पर लाठी डंडों आदि से हमला बोल दिया। जिसमें सभासद बुरी तरह से घायल हो गया। तमंचे से फायर करने का भी आरोप सभासद द्वारा लगाया गया है। पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी योगेश कुमार सिरोही ने बताया कि रवि, प्रदीप, आकाश, पवन और पिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें 39,300 रुपये और मोबाइल लूट का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed