फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अस्थायी गोशाला में सफाई कर्मचारियों के साथ की मारपीट

अस्थायी गोशाला में सफाई कर्मचारियों के साथ की मारपीट

Thu, 03 Jan 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
अस्थायी गोशाला में सफाई कर्मचारियों के साथ की मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा खोली गई अस्थायी गोशाला में कुछ लोगों ने वहां तैनात सफाई कर्मचारियों से मारपीट की। कर्मचारियों का आरोप है कि वहां से कुछ लोग आवारा पशु निकालकर ले गए और इसका विरोध करने पर मारपीट की। इस सिलसिले में कर्मचारियों ने सहायक डीपीआरओ को ज्ञापन दिया है।

गांव चंदपा में जिला प्रशासन की ओर से अस्थायी गोशाला खोली गई है। इसकी देखरेख के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सफाई कर्मियों का कहना है कि इस गोशाला पर कुछ लोगों ने बाउंड्री के अंदर से आवारा पशुओं को निकाल दिया है। उनके द्वारा मना करने पर मौजूद लोगों ने मारपीट की।
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह का कोई मामला आगे बनता है तो संगठन धरना देने को बाध्य होगा। सफाई कर्मियों ने बताया कि रात्रि के समय में न कोई पुलिस व्यवस्था है, और न ही कोई प्रकाश की व्यवस्था है। यहां तक कि मौके पर अलाव की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, जिला मंत्री सुधीर कुमार, विजय सिंह चौधरी, छत्रपाल, लाखन सिंह, उमाशंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed