{"_id":"5c816816bdec22145544d96b","slug":"121551984662-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सहपऊ मंडल के महामंत्री के साथ हुई मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा सहपऊ मंडल के महामंत्री के साथ हुई मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव वीरनगर निवासी भाजपा मंडल के महामंत्री चौधरी मनोज कुमार, उनकी पत्नी और भाभी के साथ 12 जनवरी की शाम को हुई मारपीट के आरोपियों में से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 12 जनवरी की शाम को भाजपा मंडल के महामंत्री चौ. मनोज कुमार पुत्र रामजीलाल अपनी बाइक से हाथरस लौट रहे थे।
जैसे ही वह अपने गांव के नजदीक बहने वाले रजवाहा की पटरी पर पहुंचे, वहां पहले से ही घात लगाए आठ नामजद एवं दो अज्ञात लोगों ने उनको घेरकर बाइक से गिरा लिया। इन लोगों की मंडल महामंत्री के परिवार से पुरानी रंजिश चल रही थी। बाइक से गिराने के बाद इन लोगों ने मंडल महामंत्री की बुरी तरह से पिटाई की। उनकी चीख-पुकार सुनकर उनका भाई उन्हें बचाने आया।
इन सभी ने मिलकर मंडल महामंत्री के भाई को भी गिराकर पीटा। दोनों की चीख-पुकार सुनकर कुछ ग्रामीणों ने मौके पहुंचकर उनका बचाव किया। बीच बचाव में मौका पाते ही दोनों अपनी जान बचाकर घर की ओर भाग लिए। उनके भागने पर पिटाई करने वाले उनके पीछे दौड़े चले आए और घर में घुसकर मंडल महामंत्री की भाभी एवं उनकी पत्नी से भी मारपीट की। इतनी देर में काफी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए। यह देखकर हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
उसके थोड़ी देर बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस के आने पहले आरोपी गांव छोड़कर भाग गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले आई, जिसमें से डॉक्टरों ने महामंत्री को गंभीर हालत को देखते हुए हाथरस रेफर कर दिया। कोतवाली में दूसरे दिन महामंत्री की तहरीर पर आठ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मंडल महामंत्री की पिटाई के बाद इस मामले में राजनीति शुरू हो गई। मंडल महामंत्री की विपक्षी पार्टी ने नेताओं से मिलकर डीआईजी से जाकर मुलाकात की एवं डीआईजी के आदेश पर मंडल महामंत्री एवं उनके परिजनों के सात अन्य सदस्यों के नाम उन्हीं धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया। पुलिस एक आरोपी को मारपीट के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने दो आरोपियों विष्णु पुत्र राजवीर एवं मनवीर पुत्र जगवीर निवासी वीरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।