फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   खुशबू ने ही रची थी अपनी सहेली के गायब होने की कहानी

खुशबू ने ही रची थी अपनी सहेली के गायब होने की कहानी

Tue, 13 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खुशबू ने ही रची थी अपनी सहेली के गायब होने की कहानी
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस। पांच लाख रुपये जब भाई को नहीं दे पाई तो एक महिला ने अपनी सहेली के अपहरण की ही झूठी सूचना पुलिस को दे दी। इसके लिए उसने बाकायदा कई सिम खरीदकर ड्रामा भी किया। करीब 24 घंटे तक परेशान रहने के बाद पुलिस ने इस पूरी कहानी का पटाक्षेप कर दिया।

उल्लेखनीय है कि रविवार को स्थानीय रेवाडपुरा निवासी एक महिला खुशबू पुत्री सुशील ने पुलिस को यह सूचना देकर सकते में डाल दिया था कि उसकी एक सहेली मुंबई से आ रही थी और वह शहर में आकर एकाएक गायब हो गई है। उसकी सहेली आईकॉन गाड़ी से आ रही थी। खुशबू ने पुलिस को यह भी बताया था कि उसकी सहेली मुंबई में चिकित्सक है और वह अपने पति व दो बच्चों के साथ मुंबई से उससे मिलने आ रही थी। उनके पास पांच लाख रुपये की नगदी भी है।
विज्ञापन


खुशबू का कहना था कि उसकी सहेली से उसकी आखिरी बार जब बात हुई थी तो उसने यह बताया था कि वह मुरसान गेट पर है। खुशबू ने पुलिस को यह भी बताया था कि उसकी सहेली ने उससे बातचीत में यह भी कहा था कि वह उसे व उसके परिवार को बचा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशबू की इस सूचना के बाद जिले की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने खुशबू की कथित सहेली के नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया तोे लोकेशन हाथरस में ही आई। तब से ही पुलिस को शक हो गया। अब पुलिस ने पूरे मामले का पटाक्षेप किया है। इस मामले में सीओ सिटी सुमन कनौजिया ने बताया कि खुशबू की शादी वर्ष 2001 में हाथरस के ही एक युवक के साथ हुई थी लेकिन उसकी अपने पति से नहीं बनी और वह मुंबई चली गई।

वहां उसने एक अन्य युवक से शादी कर ली और वहां फातिमा बनकर रहने लगी। उन्होंने बताया कि खुशबू वहां एक अस्पताल में नर्स का काम करती है। पिछले दिनों जब वह हाथरस आई तो उसके भाई ने उससे पांच लाख रुपये मांगे। इस पर खुशबू ने अपने भाई से वादा कर दिया कि वह उसे पांच लाख रुपये दे देगी लेकिन वह रुपयों का इंतजाम नहीं कर सकी तो उसने अपने परिजनों को यह बताया कि अब रुपये उसकी सहेली लेकर आ रही है।


सीओ सिटी के मुताबिक पूरा नाटक खुशबू ने अपने भाई को यह दिखाने के लिए किया कि उसकी सहेली वास्तव में यहां आ रही थी और वह एकाएक गायब हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि खुशबू ने अपनी कहानी को पुष्ट करने के लिए चार सिम भी खरीदे और एक पुराना मोबाइल फोन भी खरीदा। पुराने मोबाइल फोेन से वह खुद की फोेन पर कथित सहेली अंकिता को लेकर मैसेज आदि डालती रही और इसका इस्तेमाल करती रही। उसने पुलिस को भी यह मनगढ़ंत कहानी सुनाई। सीओ सिटी ने बताया कि फिलहाल खुशबू को कड़ी हिदायत देकर उसके भाई की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed