फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   निषेधाज्ञा के दौरान सताधारियों ने उड़ाया नियम कानूनों का मखौल

निषेधाज्ञा के दौरान सताधारियों ने उड़ाया नियम कानूनों का मखौल

Fri, 19 Oct 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
निषेधाज्ञा के दौरान सताधारियों ने उड़ाया नियम कानूनों का मखौल

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। हर्ष फायरिंग यहां कई जानें ले चुकी है। प्रशासन इसे लेकर सख्ती बरतने की बात कहता है लेकिन जब सत्ताधारी ही किसी सार्वजनिक स्थल पर सरेआम हवा में गोलियां चलाने लगें तो प्रशासन भी असहाय ही दिखाई देता है। शुक्रवार को भी यही हुआ। जिले में रामनवमी व दशहरा के चलते धारा 144 लगी हुई थी।

इसके बाद भी आरएसएस के कार्यक्रम में पहले तो शस्त्र पूजन के साथ-साथ शस्त्रों का प्रदर्शन हुआ और फिर फिर जमकर हवाई फायरिंग हुई। कई जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान अपने पद की गरिमा का भी ख्याल नहीं किया और उन्होंने यह भी नहीं देखा कि वह खुलेआम कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। यह भी डंके की चोट पर।
विज्ञापन

अक्सर शादी समारोह व खुशी के मौके पर लोग हर्ष फायरिंग करते हैं। इसकी वजह से कई बार जानें जा चुक हैं। यहां भी अक्सर ऐसा ही हुआ है हर्ष फाय रिंग ने रंग में भंग डाल दिया है। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। यहां यह काम विजयादशमी पर आरएएसएस के पर्व पर हुआ। आरएसएस के पदाधिकारियों के साथ-साथ काफी सत्ताधारी नेता इस कार्यक्रम में जुटे। कोई पिस्टल लेकर आया, कोई रायफल लेकर आया तो कोई बंदूक लेकर। आरएसएस के इस कार्यक्रम में शस्त्र पूजन तो हर साल की तरह हुआ लेकिन इस बार सरकार का असर नेताओं पर ज्यादा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सत्ताधारी नेताओं ने शस्त्रपूजा के बाद शस्त्रों ने फायरिंग शुरू कर दी। यह फायरिंग भी आपसी होड़ में हुई। एक-एक नेता ने कई-कई फायर किए बागला इंटर कॉलेज का कैंपस फायरिंग की आवाज से गूंजता रहा। शहर के बीचोबीच इस कार्यक्रम पर न पुलिस की नजर गई और न प्रशासन की। एलआईयू भी फेल साबित हुई। उसके बाद जब विधायक हरिशंकर माहौर की रायफल की मैगजीन का कवर व उसका ऊपर का हिस्सा उड़ गया तो इससे वहां एक मीडियाकर्मी व खुद विधायक पुत्र घायल हो गया।


आखिर सवाल यह है कि सत्ताधारियों को हवाई फायरिंग की इजाजज किसने की। जब यह सवाल अधिकारियों से पूछा गया तो अधिकारी स्पष्ट बोले कि उनकी ओर से कार्यक्रम की परमीशन नहीं ली गई थी। हर्ष फायरिंग पर तो पहले से ही प्रतिबंध लगा है। बहरहाल सत्ताधारियों ने अपनी सत्ता के मद में चूर होकर जमकर नियमों कानूनों को तोड़ा और घंटों अधिकारी भी खामोश बने रहे। एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि किसी ने उनसे कार्यक्रम की परमीशन नहीं ली, जबकि परमीशन जरूरी है। उनका यह भी कहना है कि हर्ष फायरिंग पर तो पूरी तरह से रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed