{"_id":"5ca111edbdec2214046f00db","slug":"11554059757-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की तलाश में तांत्रिक के यहां पहुंच गई राजस्थान की लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी की तलाश में तांत्रिक के यहां पहुंच गई राजस्थान की लड़की
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
प्रेमी की तलाश में राजस्थान की एक लड़की हाथरस जंक्शन में तांत्रिक के पास पहुंच गई। इसकी जानकारी मिलने पर राजस्थान की पुलिस उसे अपने साथ ले गई। राजस्थान के झुंझनू की एक लड़की ने पिछले दिनों यू ट्यूब पर एक तांत्रिक को देखा। यह तांत्रिक हाथरस जंक्शन का है।
यू ट्यूब पर उसे देखकर यह लड़की अपने प्रेमी को तलाश करने का तरीका जानने के लिए इस तांत्रिक के पास पहुंच गई। वह अपने परिजनों को बिना बताए ही यहां आ गई थी। इस पर उसके परिजन काफी परेशान हुए और उन्होंने इसकी सूचना झुंझनू पुलिस को दे दी। इसके बाद परिजन वहां की पुलिस को लेकर हाथरस जंक्शन आए और यहां हाथरस जंक्शन थाने में राजस्थान पुलिस ने आमद कराई।
तदुपरांत हाथरस जंक्शन में यह लड़की इस दिव्यांग तांत्रिक के यहां पुलिस को मिली। पुलिस इस लड़की को अपने साथ ले गई। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन मनोज शर्मा का कहना है कि राजस्थान पुलिस एक लड़की की तलाश में आई थी। यह लड़की यहां बरामद हो गई। लड़की का कहना था कि वह अपनी मर्जी से आई तो लड़के को पुलिस ने छोड़ दिया, जबकि लड़की को अपने साथ ले गई।