फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रेप की कोशिश

रेप की कोशिश

Thu, 05 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
रेप की कोशिश
- फोटो-
विज्ञापन



हेडिंग
इंजेक्शन लगाने के दौरान दुष्कर्म की कोशिश

क्रासर
सहयोगी युवती ने झोलाछाप डाक्टर को चप्पलों से धुना, जमकर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक झोलाछाप चिकित्सक पर उसकी सहयोगी ने इलाज के बहाने दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस युवती ने अपने परिजनों को फोन कर बुलाया और आरोपी को चप्पलों से धुन डाला। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी और युवती को थाने ले आई। पहले तो लिखित आनाकानी करने के बाद युवती ने लिखित शिकायत दे दी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, आरोपी ने अपनी मेडिकल की दुकान की आड़ में क्लीनिक चला रखा है। यहां वह इंजेक्शन लगाने, मरहम पट्टी आदि करने के अलावा मरीजों को दवाएं देने का काम करता है। पास के एक गांव की रहने वाली यह युवती बीते कई साल से आरोपी की क्लीनिक पर काम कर रही है। युवती का कहना है कि आरोपी की बुरी नजर काफी दिनों से उस पर थी। वह इसे नजरअंदाज कर वह अपने काम में जुटी रहती थी। गुरुवार को उसके पैरों में काफी दर्द था। उसने आरोपी से दर्द का इंजेक्शन लगाने को कहा। इस पर आरोपी ने कूल्हे पर इंजेक्शन लगाने से ज्यादा फायदा होने की बात कही। आरोपी युवती को इंजेक्शन लगाने के लिए क्लीनिक के अंदरूनी हिस्से में ले गया। इस दौरान आरोपी ने युवती को निर्वस्त्र करने की कोशिश की। युवती आरोपी के इरादे भांप गई और शोर मचा दिया। इससे क्लीनिक पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती की सूचना पर उसके परिजन क्लीनिक पर आ गए और उन्होेंने आरोपी को सबक सिखाना शुरू कर दिया। युवती ने भी चप्पल से आरोपी को जमकर धुना। सूचना पर कोतवाली पुलिस और यूपी 100 की पीआरवी भी मौके पर पहुंच गई और युवती व आरोपी को थाने ले आई। कोतवाल जेएस पंवार का कहना है कि आरोपी मनीष पुत्र रमेश निवासी सराय मरियम, नयागंज के विरुद्ध छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed