{"_id":"594030034f1c1ba40a8b46b0","slug":"111497378819-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल से लूट करने के आरोपी होमगार्डों को रिमांड पर लेकर पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल से लूट करने के आरोपी होमगार्डों को रिमांड पर लेकर पूछताछ
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने लूट के आरोपी होमगार्डों को रिमांड पर लेकर उनसे लूट की रकम बरामद करने की कोशिश की। होमगार्डों के मुताबिक उन्होंने लूटी गई बाकी रकम एक गड्ढे मेें दबा दी थी। पुलिस ने जब मंगलवार को गड्ढे खुदवाए तो उनमे रकम नदारद थी। पुलिस का कहना है कि किसी को गड्ढे में रकम छिपा होने की बात पता चल गई थी और वह रकम को निकालकर ले गया।
मालूम हो कि 30 मई को एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ चोरी-छिपे अहमदाबाद जा रही थी। रेलवे से रिटायर हुए पिता की अलमारी में रखी पौने पांच लाख रुपये की रकम लेकर वह प्रेमी के साथ पैदल-पैदल बस स्टैंड की ओर जा रही थी। तभी कांशीराम कॉलोनी के पास आरोपी होमगार्ड भूप सिंह और रूपकिशोर निवासी रम नगला ने उन्हें रोका और डरा-धमकाकर बैग छीन लिया।
आरोपियों ने बैग में रखे 3.65 लाख रुपये लेकर बाकी रकम प्रेमी युगल को दे दी थी। प्रेमी युगल को परिजनों ने आगरा रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया था। होमगार्डों की पोल खुलने के बाद उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपियों के पा से केवल डेढ़ लाख रुपये की रकम बरामद कर सकी थी और करीब 2.15 लाख रुपये की रकम बरामदगी शेष थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि बाकी रकम उन्होंने घर के पास गड्ढा खोदकर छिपा दी थी। हालांकि मंगलवार को इन गड्ढो से रुपये नहीं निकले और पुलिस की बाकी रकम बरामद करने की ख्वाहिश अधूरी रह गई।