{"_id":"5c3a3d47bdec22735f52d3dc","slug":"101547320647-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डबल मर्डर के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस डबल मर्डर में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी तालेबर को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की मानें तो तालेबर भी मर्डर में शामिल था। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर व कार बरामद की है। वह फौज में रह चुका है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले जोगिया बंबे पर स्थानीय इगलास अड्डा निवासी लक्ष्मण पहलवान व उसके साथी रवि की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इस डबल मर्डर की रिपोर्ट छह नामजदों व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। इसमें पुलिस ने एक नामजद तालेबर निवासी जारुआ थाना मलपुरा आगरा को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिसन ने उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर व वैगनार कार भी बरामद की। पुलिस की मानें तो बरामद लाइसेंसी रिवाल्वर तालेवर की ही है। वह फौज में रहा है। उसने अपनी रिवाल्वर से गोलियां बरसाई।
कार का भी डबल मर्डर में प्रयोग हुआ है। पुलिस के मुताबिक तालेवर इस हत्या में शामिल रहे शातिर अपराधी भीमा का परिचित था और भीमा के बुलाने पर ही यहां आया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने यही बताया कि वह और किसी को नहीं जानता। भीमा के बुलाने पर यहां आया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से तालेबर को जेल भेज दिया गया। इधर, इस वारदात में शामिल अन्य अभिुयक्तों की तलाश में पुलिस लगातार दबिशें दे रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जल्द ही अभियुक्त पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
---
मथुरा से दस हजार का इनामी है भीमा
हाथरस। डबल मर्डर में वां छित भीमा पहलवान निवासी पेंथखेड़ा थाना खंदौली, आगरा की इस जिले के अलावा कई अन्य जिलों की पुलिस को सरगमी से तलाश है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट ने बताया कि भीमा पर जानलेवा हमला, अपहरण, हत्या जैसी कई वारदातों के मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अपहरण और हत्या के एक मामले में मथुरा पुलिस ने भीमा पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इस शहर में भी भीमा कई वारदातें कर चुका है। पुलिस उसे भी सरगर्मी से तलाश रही है। इसके अलावा इस मामले में भोला निवासी अखैपुर इगलास पर भी मथुरा और हाथरस गेट में कई मुकदमे दर्ज हैं। मृतक लक्ष्मण का भी अपराधिक इतिहास था और उस पर पांच मुकदमे कायम थे।