फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सीओ सिटी को सौंपी थाने में युवकों की मारपीट के मामले की जांच

सीओ सिटी को सौंपी थाने में युवकों की मारपीट के मामले की जांच

Thu, 11 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सीओ सिटी को सौंपी थाने में युवकों की मारपीट के मामले की जांच

विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। आरएसएस कार्यकर्ता सहित तीन युवकों की थाने में पिटाई के मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। आरोपी मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में दो समुदायों के लोगों में मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। यहां से पुलिस कुछ लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। जिनमें एक युवक आरएसएस का कार्यकर्ता था।

आरोप है कि मुंशी मनोज भारद्वाज ने उसके थप्पड़ मार दिया। इस बात की सूचना मिलने के बाद भाजपा व आरएसएस के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और मुंशी द्वारा थाने में की गई मारपीट को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। इधर इस बात की जानकारी होते ही एएसपी सिद्धार्थ वर्मा भी कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे और तत्काल ही आरोपी मुंशी के खिलाफ लाइन हाजिर की कार्रवाई की।
विज्ञापन


एएसवी वर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। जांच में जो भी बात सामने आएगी, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। धक रोगी आए। जिनमें से मोतिया बिंद के 50 रोगियों को चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। इन मोतिया बिंद के रोगियों का निर्फाद बाजना मथुरा में निशुल्क ऑपरेशन होगा। इस दौरान निर्फाद बाजना की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed