फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़कर कॉलेज में घुसा

अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़कर कॉलेज में घुसा

Sun, 18 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़कर कॉलेज में घुसा

विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।

हाथरस। कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र में मथुरा रोड पर बीती रात अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़कर सुरेंद्रनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में घुस गया। इससे कक्षा कक्ष में रखा फर्नीचर आदि लाखों का सामान भी ध्वस्त कर हो गया। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने दी है।
प्रधानाचार्य ने सदर कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीती शनिवार की देर रात विद्यालय बंद था। शहर के मथुरा की ओर जाते समय ट्रक चालक की लापरवाही से उनके विद्यालय में घुस गया। ट्रक इतनी तेज स्पीड में था कि इसने स्कूल की दीवार तोड़ने के बाद विद्यालय के कक्षा कक्ष में लगा पूरा फर्नीचर भी तोड़ दिया। इससे विद्यालय को लाखों रुपये की क्षति हुई हैं। उन्होंने पुलिस को सौंपी तहरीर में उक्त ट्रक चालक व ट्रक स्वामी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

---
- विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। विधिवत रूप से कार्रवाई कराई जाएगी। विद्यालय के दीवार व कक्ष की मरम्मत कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेके मलिक, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed