फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   cow trampled the old man died in the hospital

Hathras News: गाय ने बुजुर्ग को पटक कर रौंदा, अस्पताल में हुई मौत

Mon, 20 Feb 2023 08:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 08:06 PM IST
सार

कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला दारू कूटा निवासी बुजुर्ग घर के बाहर किसी काम से खड़े थे। इसी बीच वहां पर पड़ोस की एक गाय आई। पिता उसे भगाने लगे। इससे गुस्साई गाय ने उन पर हमला बोल दिया और सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। उसके बाद पैरों से रौंद डाला। 

विज्ञापन
cow trampled the old man died in the hospital
गोवंश इधर-उधर घूमता हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के मोहल्ला दारू कूटा में एक गाय ने शनिवार को एक बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया और पैरों से रौंद डाला। गंभीर हालत में बुजुर्ग को आगरा में भर्ती कराया गया। सोमवार को इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। 

विज्ञापन

  
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला दारू कूटा निवासी कपिल कुमार ने बताया कि मेरे पिता तोताराम (60) पुत्र बुद्धसेन घर के बाहर किसी काम से खड़े थे। इसी बीच वहां पर पड़ोस की एक गाय आई। पिता उसे भगाने लगे। इससे गुस्साई गाय ने उन पर हमला बोल दिया और सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। उसके बाद पैरों से रौंद डाला। 
विज्ञापन


यह देख स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उन्हें आगरा भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed