{"_id":"647e1519ad3706f17e0bf614","slug":"cow-smuggling-accused-arrested-in-encounter-sent-to-jail-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुठभेड़ में गो तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुठभेड़ में गो तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Mon, 05 Jun 2023 10:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 05 Jun 2023 10:32 PM IST
सार
पिछले वर्ष 28 अक्तूबर को एसआई अब्दुल हासिम को मुखबिर से सूचना मिली कि एटा की तरफ से एक ट्रक में अवैध रूप से गोवंश लादकर लाए जा रहे हैं। पुलिस ने रेलवे फाटक से एटा की तरफ जाने वाले रास्ते पर सघन चेकिंग की और ट्रक को देखकर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार गो तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की शाम दबिश देकर कासगंज रोड स्थित डुकरिया रजबहा के पास से मुठभेड़ में गो तस्करी के फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष 28 अक्तूबर को एसआई अब्दुल हासिम को मुखबिर से सूचना मिली कि एटा की तरफ से एक ट्रक में अवैध रूप से गोवंश लादकर लाए जा रहे हैं। पुलिस ने रेलवे फाटक से एटा की तरफ जाने वाले रास्ते पर सघन चेकिंग की और ट्रक को देखकर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। चालक ने पुलिस बल को जान से मारने की नीयत से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। खुद को घिरा देखकर ट्रक से तीन व्यक्ति उतरकर भाग गए। ट्रक में 30 गोवंश भरे थे। इन्हें महामई सलावतनगर की गोशाला में छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान नाजिम खान पुत्र छिद्दा निवासी गांव ओवरी थाना असमौली जिला संभल का नाम प्रकाश में आया। इसको एसआई सचिन कुमार चौधरी ने दबिश देकर रविवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी नाजिम का आपराधिक इतिहास भी है। वह संभल और चंदौली थाना क्षेत्र से कई आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन